Skip to main content
  1. Samskrut Yatra Blog/

Sankat Mochan HanumanAshtakam - संकटमोचन हनुमानाष्टक

·404 words·2 mins· loading · ·
Sanskrit Text Hanumanji

संकटमोचन हनुमानाष्टक
#

Sankat Mochan HanumanAshtakam
#

गोस्वामी तुलसीदास कृत

बाल समय रबि भक्षि लियो तब, तीनहुँ लोक भयो अँधियारो ।
ताहि सों त्रास भयो जग को, यह संकट काहु सों जात न टारो ॥
देवन आन करि बिनती तब, छाँड़ि दियो रबि कष्ट निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 1 ॥

बालि की त्रास कपीस बसै गिरि, जात महाप्रभु पंथ निहारो ।
चौंकि महा मुनि शाप दिया तब, चाहिय कौन बिचार बिचारो ॥
के द्विज रूप लिवाय महाप्रभु, सो तुम दास के शोक निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 2 ॥

अंगद के संग लेन गये सिय, खोज कपीस यह बैन उचारो ।
जीवत ना बचिहौ हम सो जु, बिना सुधि लाय इहाँ पगु धारो ॥
हेरि थके तट सिंधु सबै तब, लाय सिया-सुधि प्राण उबारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 3 ॥

रावन त्रास दई सिय को सब, राक्षसि सों कहि शोक निवारो ।
ताहि समय हनुमान महाप्रभु, जाय महा रजनीचर मारो ॥
चाहत सीय अशोक सों आगि सु, दै प्रभु मुद्रिका शोक निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 4 ॥

बाण लग्यो उर लछिमन के तब, प्राण तजे सुत रावण मारो ।
लै गृह बैद्य सुषेन समेत, तबै गिरि द्रोण सु बीर उपारो ॥
आनि सजीवन हाथ दई तब, लछिमन के तुम प्राण उबारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 5 ॥

रावण युद्ध अजान कियो तब, नाग कि फाँस सबै सिर डारो ।
श्रीरघुनाथ समेत सबै दल, मोह भयो यह संकट भारो ॥
आनि खगेस तबै हनुमान जु, बंधन काटि सुत्रास निवारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 6 ॥

बंधु समेत जबै अहिरावन, लै रघुनाथ पाताल सिधारो ।
देबिहिं पूजि भली बिधि सों बलि, देउ सबै मिति मंत्र बिचारो ॥
जाय सहाय भयो तब ही, अहिरावण सैन्य समेत सँहारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 7 ॥

काज किये बड़ देवन के तुम, वीर महाप्रभु देखि बिचारो ।
कौन सो संकट मोर गरीब को, जो तुमसों नहिं जात है टारो ॥
बेगि हरो हनुमान महाप्रभु, जो कछु संकट होय हमारो ।
को नहिं जानत है जग में कपि, संकटमोचन नाम तिहारो ॥ 8 ॥

लाल देह लाली लसे, अरू धरि लाल लंगूर ।
बज्र देह दानव दलन, जय जय जय कपि सूर ॥

Related

Guhagita - गुहगीता
·3533 words·17 mins· loading
Sanskrit Text Hanumanji
अथ गुहगीता प्रारम्भः # अथ प्रथमोऽध्यायः # मनोविकारः विप्रा ऊचुः- सूतपुत्र महाप्राज्ञ कथकोऽसि दयाकर …
Hanuman Sahsranamavali - हनुमान सहस्त्रनामावली
·6402 words·31 mins· loading
Sanskrit Text Hanumanji
हनुमान सहस्त्रनामावली # हनुमान्: – विशाल और टेढी ठुड्डी वाले । श्रीप्रद: – शोभा प्रदन करने वाले । …
Vijnana Bhairava Tantra Sutras - विज्ञान भैरव तंत्र के सूत्र
·11234 words·53 mins· loading
Sanskrit Text Shiva
विज्ञान भैरव तंत्र के सूत्र # If you want to listen this in English podcast format, generated by AI …
Lalitasahasranamam with Meaning - ललितासहस्रनामं
·11238 words·53 mins· loading
Sanskrit Text Devi
Lalitasahasranama with Meaning # ॐ श्रीललितामहात्रिपुरसुन्दरीस्वरूपा श्रीमीनाक्षी परमेश्वरी …
Song of Sanyasi - सन्यासी का गीत (संस्कृतं)
·1021 words·5 mins· loading
Sanskrit Text Swami Vivekananda
सन्यासी का गीत # Song of Sanyasi # by Swami Vivekananda उत्तिष्ठ स्वरः तस्य संगीतं यस्य जन्मः दूरे …